बहुआ। बांदा टांडा हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार रात बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। कानपुर लेकर जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव निवासी शिवकरन का बेटा सुरेश शर्मा (23) पड़ोसी लाला व अंकुर को नई बाइक खरीदवाने बहुआ कस्बे आया था। बाइक दिलवाने के बाद दूसरे काम निपटाने चला गया। बहुआ से रात को
वापस घर लौट रहा था। ललौली थाने के मुत्तौर गांव के भट्ठे के पास ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल की पीएचसी में हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया गया। कानपुर रामादेवी में उसकी सांसे थम गई। घटना से मां किरन देवी और बहन माया देवी, सुशीला का रो-रोकर बेहाल है। उससे छोटे तीन भाई राजेश, सोनू, मनीष हैं। ट्रक में सुरेश खलासी का काम करता था। चौकी इंचार्ज प्रेम पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
..............................
फोटो संख्या एवं परिचय
37- फाइल फोटो सुरेश शर्मा
38- घर के बाहर बैठे गमगीन परिजन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- घर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो