फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का एजेंट न समझा जाए: शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह पांच बार से विधायक हैं। इसलिए उन्हें बंगला मिला है। उन्हें भाजपा का एजेंट न समझा जाए। उन्होंने सेक्युलर मोर्चे का गठन सिर्फ भाजपा के सफाए के लिए ही हुआ है। गुरुवार को निजी कार्यक्रम में कानपुर जाते समय शिवपाल सिंह यादव ने उक्त बात कही।
विज्ञापन



बाईपास पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला व सोनिक के निकट समर्थक दिलीप यादव ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। इस दौरान बंगला आवंटन के सवाल पर कहा कि बंगला देकर किसी ने उन्हें उपकृत नहीं किया है। बल्कि उनका खुद हक बनता है। वहीं नई पार्टी के गठन पर कहा कि 30 साल की मेहनत के बाद उपेक्षा और अपमान के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। अब कदम आगे बढ़ गए हैं। इससे किसान, नौजवानों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


-पांच बार से विधायक हूं, इसलिए मिला बंगला
-कहा, भाजपा के सफाए के लिए बनाया सेक्युलर मोर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें