फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद दौड़े मनरेगा के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मनरेगा में मानव दिवस सृजन की स्थिति ठीक न होने पर हाल ही में मंडलायुक्त द्वारा जताई गई नाराजगी और नोटिस के बाद आंकड़ों की बाजीगरी तेज हो गई है। आयुक्त को रिपोर्ट भेजकर बताया गया है कि बांदा जिले की 405 ग्राम पंचायतों में 3168 कार्य चल रहे हैं। 13,951 श्रमिक काम पर लगाए गए हैं।

मंडलायुक्त रामविशाल मिश्रा ने 22 जून को मंडल के चारों सीडीओ को मनरेगा कार्यों में धीमी प्रगति व लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस न सृजित किए जाने पर नोटिस जारी की थी। इस पर बांदा सीडीओ हीरालाल ने मंडलायुक्त को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि जून में 5,09,257 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष अब तक 4,50,139 मानव दिवस सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


405 ग्राम पंचायतों में 3168 कार्यों में 13,951 मजदूर काम पर लगे हैं। चित्रकूट जिले में 9,34,760 मानव दिवस के सापेक्ष 2,81,538 दिवसों में 277 ग्राम पंचायतों में 803 कार्यों पर 10733 मजदूर लगाए गए हैं। हमीरपुर में 9,34,760 के सापेक्ष 3,80,252 दिवसों में 183 ग्राम पंचायतों में 751 कार्यों पर 9172 श्रमिकों को काम दिया गया है। महोबा जिले में 2,20,159 मानव दिवस सृजित हुए हैं। 189 ग्राम पंचायतों में 694 जगहों पर चल रहे कार्यों में 4946 मनरेगा श्रमिकों को काम पर लगाया गया है। सीडीओ ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि जून के बचे दिनों में लक्ष्य पूरा करा लिया जाएगा।

नोटिस के बाद दौड़े मनरेगा के आंकड़े
मंडलायुक्त ने हाल ही में जताई थी नाराजगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें