फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललौली-चिल्ला मार्ग पर चार किमी तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहुआ। ललौली कस्बे में आए दिन का जाम मुसीबत बन गया है। गुरुवार रात से लगा जाम शनिवार को किसी तरह खत्म हुआ। आधा घंटा बाद फिर जाम लग गया। बांदा-कानपुर मार्ग के वाहन रूट बदल कर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के चालक खेतों से होकर वाहन निकालते हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ललौली कस्बा के बाजार में गुरुवार रात मौरंग लदा ट्रक धंस गया। इससे यमुना पुल तक करीब चार किमी. तक वाहनों की कतार लग गई। बांदा, महोबा से आने वाले भारी वाहन मुत्तौर रूट से निकलते रहे। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार दोपहर क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया। आधा घंटा तक वाहनों का आवागमन हुआ। कुछ देर बाद ही इसी जगह दूसरा ट्रक धंस गया। फिर जाम लग गया। थोड़ी ही देर में चिल्ला पुल तक वाहनों की लाइन लग गई। बस व प्राइवेट वाहनों में बैठे यात्री भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। बाद में रोडवेज चालक खेतों से बसों को निकाल कर ले गए ।
विज्ञापन

ललौली-चिल्ला मार्ग पर चार किमी लगा जाम
तीन दिन में आधा घंटा के लिए शुरू हुआ आवागमन
आधा घंटा बाद ही दूसरा ट्रक सड़क में धंसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें