फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन में महिला सिपाही ने अपने बीएसएफ जवान पति पर शनिवार को घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची। पुलिस ने जवान को पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कर मुचलके पर जमानत दी है।
विज्ञापन



लखनऊ मोहनलालगंज पश्चिम निवासी अरुण कुमार की बेटी प्रज्ञा सिंह की शादी लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली क्षेत्र के निवासी शिवमंगल सिंह बीएसएफ जवान से हुई है। प्रज्ञा सिंह एसपी कार्यालय में तैनात हैं। प्रज्ञा को ओर से आपसी विवाद के चलते उत्पीडन का मामला दर्ज कराया गया था। इसी प्रकरण में समझौते का दबाव

बनाने सुबह जवान पुलिस लाइन आवास पर पहुंचा। विवाद के बाद पत्नी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जवान के खिलाफ समझौत का दबाव बनाने और घर में घुसकर मारपीट के आरोप में जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप
आरोपी बीएसएफ जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें