फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बरसे पर थिरके जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माए गए गीत रंग बरसे भीगे चुनरवाली पर जवानों और अधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं सिखलाई रेजीमेंट में झोल नगाड़ों की धुन पर जवानों ने भागड़ा किया। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


राजपूत रेजीमेंट सेंटर में रमन स्टेडियम के हाकी मैदान पर होलिकोत्सव मनाया गया। ब्रिगडियर टीसी मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारियों ने जवानों को रंग लगाकर होली की बधाई दी। डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर जवान और अधिकारी जमकर झूमे। सीनियर व जूनियर का भेद भूलकर सबने एक दूसरे को गले लगाया। वहीं सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में ब्रिगेडियर एसके सेंगर ने जवानों को होली की बधाई दी। ब्रिगेडियर को रंग लगाने की जवानों और

अधिकारियों में होड़ लगी रही। डिप्टी कमांडेट कर्नल विजय काला, कर्नल मनीष जैन ने जवानों के साथ भागड़ा कर उत्साहवर्धन किया। ब्रिगेडियर सेंगर ने रेजीमेंट के प्रत्येक स्टाल पर जाकर सभी रेजीमेंटों के अधिकारियों से मुलाकात की। ढोल और नगाड़ाें की धुन पर जवानों ने जमकर डांस किया। आर्मी वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन की
विज्ञापन


ओर से जगमाल स्टेडियम और बरेली लाइन में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने डांस कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। शाम तक चले कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रंग बरसे पर थिरके जवान...
सिखलाई व राजपूत रेजीमेंट सेंटर में मनाया गया रंगोत्सव
वरिष्ठता को किनारे कर अधिकारियों ने जवानों को लगाया गले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें