फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष की हत्या के बाद ऋण वसूली में फंसी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानाबाद (फतेहपुर)। एक समिति के नाम कोषाध्यक्ष ने भैंस खरीदने के लिए लोन पास कराया। पहली किस्त में दो लाख रुपये ले लिए और भैंस नहीं खरीदी। उनकी हत्या हो जाने से समिति के लोगों की मुसीबत बढ़ गई। अब बैंक के ऋण वसूली पर जोर देने से समिति की अध्यक्ष व सचिव फंस गई हैं। दोनों ने रविवार को राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के सामने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने रविवार को अपने जहानाबाद कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुसाफा गांव की स्वयं सहायता समूह की शिकायत आई। बताया गया भैंस पालन के लिए समूह बनाया गया था, अध्यक्ष छेद्दी देवी, सचिव कुंती देवी तथा कोषाध्यक्ष बलराम बने। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से भैंस खरीद के लिए पहली किस्त दो लाख रुपये निकाली गई। पर, भैंस समूह में नहीं आई। कुछ समय बाद बलराम की हत्या हो गई और समूह निष्क्रिय हो गया। बैंक ने ऋण वसूली के लिए आरसी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष छेद्दी देवी ने बताया कि बलराम ने कब बैंक से धन निकाला, कहां खर्च किया, किसी भी सदस्य को नहीं बताया। न ही भैंस खरीदी गई। यही बात कुंती देवी ने भी बताई। अब बैंक हमें परेशान कर रहा है। मंत्री जैकी ने आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा। अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर हल निकाला जाएगा। इसके अलावा ज्यादातर मामले राजस्व, पुलिस, बिजली, राशन, आवास, हैंडपंप के थे। ओलावृष्टि, अतिवृष्टि में मुआवजा न मिलने की शिकायतें भी रहीं। सार्वजनिक समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें