फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो हत्या में पिता-पुत्र समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। गोहत्या की सूचना पर पुलिस बल ने गांव जरारी में गुरुवार की रात छापा मारा। पुलिस की टीम को देखकर गौ हत्या करने के वाले चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने गौवंश को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पिता पुत्र समेत 10 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन



थाना प्रभारी संजय गुप्ता गुरुवार की रात गश्त पर थे। इस बीच एसओ को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव जरारी निवासी शमीम के घर पर गोहत्या की गई है। इस सूचना पर पुलिस फोर्स ने शमीम के घर पर छापा मारा। घर के बाहर बाइकें भी खड़ी हुई थी। जैसे ही पुलिस घर के अंदर घुसी तो शमीम समेत सभी लोग पुलिस को चकमा देकर

भाग गए। पुलिस ने मौके से गौवंश और हत्या में प्रयुक्त औजारों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गौवंश को कब्जे में ले लिया। एसओ ने शमीम, उसके बेटे सलीम, भाई हसीन, बहनोई कल्लन के अलावा कल्लन के दो पुत्रों के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ गो हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहत्या मेें पिता पुत्र समेत 10 पर मुकदमा
पुलिस को देख आरोपी चकमा देकर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें