फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 दिन बीते, 28 लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। कसबे में धनतेरस एक दिन पहले सराफा की दुकान में हुई 28 लाख की चोरी का पुलिस 50 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस अभी तक अंधेरे में ही तीर चला रही है, उसके हाथ कोई भी ठोस सुबूत नहीं लगा है। इसके बावजूद एसओ जल्द से जल्द खुलासे का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला नाला मछरट्ठा में सुनारवाली गली निवासी सराफा राजकिशोर का राजेपुर में भी एक मकान है। इस मकान में वह सोने चांदी के जेवर आदि बेचने का काम करते हैं। 17 अक्तूबर को धनतेरस थी। इसके लिए राजकिशोर ने काफी जेवर आदि दुकान में रख लिए थे। 16 अक्तूबर की रात चोर दुकान की पीछे खेतों की ओर से


बल्ली लगाकर पड़ोसी रामप्रकाश गुप्ता की दीवार के सहारे राजकिशोर के मकान की छत पर चढ़ गए। आंगन का जाल और दरवाजे तोड़कर चोर नीचे की मंजिल में पहुंचे। चोरोें ने बेलचों से कमरों, दुकान व के ताले तोड़ डाले थे। चोर करीब 20 किलो चांदी के जेवर, 500 ग्राम सोने के जेवर, मरम्मत के लिए आए 50 ग्राम सोने के पुराने
विज्ञापन


जेवर और पांच लाख रुपये लेकर छत से होकर ही भाग गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे दुकान का शटर खोलने पर तिजोरी टूटी देख राजकिशोर गश खाकर गिर गए थे। करीब तीन दशक में थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी चोरी की खबर से कसबे और आसपास सनसनी फैल गई थी। खुद एसपी जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे। एसपी ने

तत्कालीन एसओ सुशील पटेल को एक सप्ताह बाद हटा दिया था। नए एसओ राम प्रसाद चौधरी को जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने का निर्देश दिया था, किंतु पुलिस अभी तक केवल अंधेरे में ही तीर मार रही है। पुलिस को चोरी के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इस संबंध में एसओ राम प्रसाद चौधरी का कहना है


कि कुछ संदिग्धों का सुराग लगा है। वे बदायुं जिले के हैं, तीन बार टीम उनकी तलाश में जा चुकी है। थाना पुलिस के अलावा तीन अन्य टीमें भी चोरों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


50 दिन बाद भी 28 लाख की चोरी का खुलासा नहीं
सराफा की दुकान से 23 लाख के जेवर, 5 लाख नगद ले गए थे चोर
तत्कालीन एसपी ने एक सप्ताह बाद एसओ को थाने से हटा दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें