संकिसा (फर्रुखाबाद)। बाइक एजेेंसी में दाखिल होने के लिए चोरों ने एग्जास्ट पंखे की जगह को चुना। एग्जास्ट तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान से 3.30 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। एजेंसी संचालक ने अभी तहरीर नहीं दी है।
जिला एटा थाना अलीगंज के मोहल्ला कांशीराम निवासी आमोद उर्फ अमन गुप्ता की थाना मेरापुर के मोहम्मदाबाद सरायअगहत रोड पर रामकिशोर की किराये की दुकान में बाइक एजेंसी है। बुधवार की शाम अमन दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात किसी समय चोरों ने एजेंसी के पीछे लगा एग्जास्ट को तोड़ दिया और रस्सी का सहारे से चढ़कर एजेंसी के अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने एजेंसी के कैश काउंटर को तोड़ दिया। चोरों ने यहां से नगदी निकाल कर उसी रास्ते से बाहर चले
गए। गुरुवार की सुबह जब आमोद उर्फ अमन गुप्ता अपनी एजेंसी पर पहुंचा तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। एजेंसी पर चोरी की बात फैलते ही वहां पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दरोगा बनी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। आमोद ने पुलिस को तहरीर दी। आमोद ने बताया कि चोर उनके यहंा से 3.30 लाख रुपये चोरी कर ले गए। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस का मानना है कि पीछे की तरफ खेत पड़े है। एजेंसी भवन जो एग्जास्ट लगा है। वह जमीन से करीब 14 फीट ऊंचा है। वहां ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसका सहारा लेकर चोर चढ़े हो। केवल अंदर की ओर निशान दिखाई पड़ रहे है। दरोगा ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, आमोद ने बताया कि दरोगा से फ्रिगरप्रिंट टीम को बुलवाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने टीम को नहीं बुलवाया।
बाइक एजेंसी से लाखों की चोरी
14 फीट की ऊंचाई पर लगे एग्जास्ट को तोड़कर दाखिल हुए चोर
नहीं मिली तहरीर, पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो