फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर कार सवार लुटेरों ने पशु व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सौरिख। वाहन के इंतजार में खड़े मवेशी व्यापारी को बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया और 58 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद व्यापारी को चलती कार से फेंककर लुटेरे इटावा की तरफ भाग गए। पीड़ित व्यापारी जब थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे टरका दिया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


सोमवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उमरीपुर निवासी पशु व्यापारी घनश्याम सिंह बहन मीरा देवी के घर मैनपुरी के थाना किशनी के ग्राम शमशेरगंज जा रहा था। वह सकरावा तिराहे पर किसी सवारी के इंतजार में खड़ा था। इस बीच एक मारुति वैन कार उसके पास आकर रुकी। कार में चार युवक सवार थे। युवकों मैनपुरी जाने की बात कहते हुए उसे कार में बिठा लिया। कार चलने के थोड़ी देर बाद तमंचा दिखाते हुए बदमाशों ने उसके पास रखे 58 हजार रुपए छीन एनसीसी प्लांट के आगे सलेमपुर अड्डा के पास चलती कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद कार इटावा की तरफ भगा ले गए। घायल घनश्याम थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने में पुलिसकर्मियों ने उसे सौ रुपए देकर टरका दिया। घनश्याम के हाथ में चोट भी आई थी। उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पट्टी कराई और घर चला गया। पीड़ित ने बताया कि बहन के घर वह भैंस खरीदने जा रहा था। इसलिए वह 58 हजार रुपए जेब में रखकर ले जा रहा था। इस बारे में थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। घटना की छानबीन कराई जाएगी और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


लिफ्ट देकर कार सवार लुटेरों ने पशु व्यापारी को लूटा
-लूटपाट के बाद व्यापारी को चलती कार से फेंका
- मैनपुरी में बहन के यहां भैंस खरीदने जा रहा था पीड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें