अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। चोरों ने दुकानदार और मजदूर के मकानों को निशाना बताया। चोर यहां से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की ली।
शहर कोतवाली के श्यामनगर निवासी अरुण राजपूत मजदूरी करता है। बुधवार की रात बिजली न होने के कारण परिवार के सभी लोग मकान के दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के मेनगेट के पास बरामदे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और कमरों को खोल कर वहां से बक्सों और अटैचियों से नगदी, जेवर निकाल ले गए। सुबह अरुण की बहन अंजली सोकर नीचे आई तो
उसने कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर अंजली के होश उड़ गए। उसने परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सूचना कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी शरदचंद्र शर्मा ने भी मौके पर पड़ताल की। अरुण ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसने अपने खेत बेचे थे। जिसका करीब पांच लाख रुपया मिला था।
वह रुपये घर पर रखे थे। उसने अपनी बहन की शादी के लिए जेवर भी लेकर रखे थे। उसने बताया कि करीब सात लाख का माल चोर ले गए हैं। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बूरावाली गली निवासी दुकानदार लालू भारद्वाज के मकान पर चोरों धावा बोला। इस मकान में परिवार के लोग कभी-कभी आते है। चोर यहां मकान की कुंडी तोड़ कर अंदर घुसे।
यहां से चोर नगदी और घरेलू सामान ले गए। पड़ोसी पार्वती पत्नी इंद्रजीत ने लालू की पत्नी आशादेवी को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची। यहां भी पुलिस ने जांच की। महिला ने बताया कि इस मकान के जीने को बनवाने के लिए बक्से में 60 हजार रुपये रखे थे। जिसे चोर ले गए। पुलिस ने अरुण की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फोटो 8 परिचय- चोरी की बाद बिखरा पड़ा सामान ।
फोटो 9 परिचय- चोरो के द्वारा तोडे़ गए तालों को दिखाती महिला।
कुंडी तोड़कर आठ लाख की चोरी
बहन की शादी के लिए बेचा था खेत, उसके पांच लाख रुपये भी गए
चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया, पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच