फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1737 किसानों को मिलेंगे कर्ज माफी प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोंच।
नगर के किसानों के बीच शुक्रवार को कर्ज माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन स्तर से कस्बे के एसआरपी इंटर कालेज में व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। तैयारियां देखने के लिए एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

सरकार की कर्ज माफी योजना के दायरे में कोंच तहसील के 1737 किसान आए हैं। इन्हें शुक्रवार को समारोह पूर्वक कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सांसद और विधायक किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। प्रशासन का पूरा अमला व्यवस्थाएं बनाने और सूचियां तैयार करने में जुटा है। एसडीएम सुरेश सोनी व तहसीलदार भूपाल सिंह लगातार एसआरपी ग्राउंड जाकर तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम न्यायिक गुलाब सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियां देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि पंडाल में नौ ब्लॉक बनाए जा रहे हैं और प्रत्येक ब्लॉक में दो सौ किसानों को बैठाने की योजना है। 42 किसान ऐसे भी हैं जिनका दस हजार से कम का कर्ज माफ हुआ है, इन किसानों को फिलहाल कार्यक्रम में बुलाने की कोई योजना नहीं है। पंडाल निर्माण की देखरेख के लिये लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएल गौतम को लगाया गया है।

1737 किसानों को आज मिलेंगे कर्ज माफी प्रमाण पत्र
-तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
-10 हजार से अधिक ऋण वाले ही पहुंचेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें