फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की सरकारी गाड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। वाहन चोरों ने एसडीएम की सरकारी गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया। शहर कोतवाली के पीडीनगर मोहल्ला निवासी हसनगंज एसडीएम का ड्राइवर शुक्रवार रात गाड़ी लेकर अपने घर गया था। सुबह उठा तो गाड़ी गायब थी। ड्राइवर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसपी, एएसपी भी मौका मुआयना किए। पुलिस ने मोहल्ले में ही एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। एसटीएफ को भी घटना के खुलासे में लगाया गया है।


हसनगंज एसडीएम मनीष बंसल के पास सरकारी गाड़ी नंबर यूपी 35 जी 0363 टाटा सूमो गोल्ड है। इस गाड़ी का ड्राइवर श्याम बाबू सविता है। शुक्रवार रात आठ बजे एसडीएम को उनके आवास पर छोड़ने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर शहर कोतवाली के पीडीनगर मोहल्ले के सेक्टर बी स्थित अपने मकान पर चला गया। उसने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर परिवार सहित सो गया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे चालक का बेटा दिव्यांश उठा तो गाड़ी गायब थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नेहा पांडेय, एसडीएम मनीष बंसल, एएसपी अष्टभुुजा प्रसाद, सीओ स्वतंत्र सिंह व कोतवाल अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम की सरकारी गाड़ी चोरी होने का मामला शासन स्तर तक पहुंचा गया। दोपहर डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ सीओ आलोक सिंह शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने चालक से पूछताछ करने के साथ ही गाड़ी की डिटेल निकलवाई। पीडीनगर निवासी एसके पांडेय के घर से लिए गए सीसीटीवी फुटेज खंगाला। एसपी ने बताया कि पुलिस होटलों, ढाबों और टोल प्लाजा पर भी छापेमारी कर रही है। फतेहपुर, कन्नौज, इटावा की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।


एसडीएम की सरकारी गाड़ी चोरी
चालक शुक्रवार रात कार लेकर चला गया था अपने घर
पीडी नगर मोहल्ला में घर के बाहर से चोरी हुई कार
डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ भी जांच में लगी, हुई छापेमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें