अमर उजाला ब्यूरो
पुरवा। एक दिन पूर्व मंगतखेड़ा में मिठाई दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने उनके पास से दुकान से चुराई गई नगदी व चांदी की चेन बरामद की है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
22 जुलाई को मंगतखेड़ा में स्थित ग्राम बैगांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की मिठाई दुकान का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये नगद और खाद्य सामग्री उठा ले गए थे। पीड़ित राजेंद्र गुप्ता ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया था। पुलिस को मुखबिर से पता चला कि गांव के दो सगे भाई खासे गरीब हैं। लेकिन दोनों ने
शराब ठेके में बड़ी पार्टी की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मंगतखेड़ा बस स्टॉप के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सौरभ पासी व राधेश्याम पुत्रगण शिवकरन बताया और चोरी की बात कबूल कर ली। दोनो के पास से 7800 रुपये नगदी व 2200 रुपये कीमत की चांदी की चेन बरामद हुई। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया चोरी की घटना में दो युवक पकडे़ गए हैं। दोनों ने चोरी की घटना कबूली कर ली है।
चोरी में दो सगे भाई गिरफ्तार
पुलिस को आरोपियों के पास से नगदी और चांदी की चेन बरामद
एक दिन पूर्व मंगतखेड़ा में मिठाई दुकान में चोरी की घटना कबूली