अमर उजाला ब्यूरो
बांगरमऊ। आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक है। घायलों को सीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफ र कर दिया है। बाइक सवार लोग हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहने थे।
क्षेत्र के ग्राम भड़सर नवसहरा निवासी अशोक कुमार पुत्र शिवप्रसाद व इसी गांव के अजय सिंह पुत्र सूरत सिंह एक बाइक से अपने गांव जा रहे थे।
हफ ीजाबाद-बरुआ घाट मार्ग पर ग्राम दशहरी के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अनुपम पुत्र शिवराम व शीलू सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह निवासीगण ग्राम हीराखेड़ा की बाइक आमने-सामने टकरा गई। घटना में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से लाकर यहां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। घायलों में अनुपम तथा शीलू सिंह की दशा चिंताजनक है। जिन्हें सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ र कर दिया है।
दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल
दो की हालत चिंताजनक, नहीं लगाए थे हेलमेट