फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए 1014 खिलाड़ियों का पंजीकरण, ट्रायल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेएनटी की ओर से आयोजित होने वाली 14वीं अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार प्रतियोगिता में प्रदेश के 70 जिलों से कुल 1014 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें कानपुर से सबसे अधिक 534 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा लखनऊ से 159, उन्नाव से 54, वाराणसी से 43, फतेहपुर से 19, बांदा से 15, झांसी से 13, गाजीपुर से नौ, चित्रकूट से छह, अलीगढ़ और गोरखपुर से 5-5, पीलीभीत से चार, बरेली और अमरोहा से तीन-तीन तथा लालगंज से दो खिलाड़ी भाग लेंगे।

बिहार और दिल्ली से भी खिलाड़ी शामिल होंगे। संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि अब आठ से 10 मई तक किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान में प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से ट्रायल होंगे। शहर के खिलाड़ियों को बैच वितरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाहर से आने वाले खिलाड़ी ट्रायल के दौरान अपना बैच प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें