फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की 100 फैक्ट्रियां चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ने की संभावना के मद्देनजर आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने वाली कई औद्योगिक इकाइयों को चालू करने के आदेश दिए गए हैं। रविवार को दादानगर क्षेत्र की करीब 100 औद्योगिक इकाइयां शुरू हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर सभी औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। सभी इकाइयों में प्रशासन की तरफ से पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पता चला है कि इन उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या आधे से भी कम रह गई है।
एक पैकेजिंग कंपनी के प्रमुख एसके पालीवाल ने बताया कि सिर्फ उन्हीं उद्योग इकाइयों को चालू करने का आदेश मिला है, जो आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी हुई है। इनमें खाद्य वस्तुओं की पैकिंग करने वाली औद्योगिक इकाइयां भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की संख्या में भारी कमी आ गई है, इसकी वजह से थोड़ी दिक्कत उठानी पड़ रही है। अब इकाइयां खुलने से यहां रह रहे श्रमिकों को भी फायदा होगा और औद्योगिक इकाइयों में भी काम चल पाएगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील वैश्य ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से यह भरोसा दिलाया गया है कि आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी जितनी भी छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयां है उन सभी को एक-एक करके संचालित किया जाएगा, जिससे जनपद में और जनपद के बाहर बुंदेलखंड के जिलों में भी खाद्य वस्तुओं की दिक्कत न होने पाए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों को श्रमिकों के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें