फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में बना 100 बेड का कोविड अस्पताल, आईसीयू और एचडीयू के 20-20 बेड, 60 सामान्य बेड होंगे

Sat, 24 Dec 2022 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हैलट अस्पताल के मैटरनिटी विंग में कोविड अस्पताल बनाया गया है, जहां 100 बेड उपलब्ध होंगे। वहीं, डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों सहित अन्य स्टॉफ को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट अस्पताल स्थित मैटरनिटी विंग में शुक्रवार को 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया। इसमें 20-20 बेड के आईसीयू, एचडीयू और अन्य मरीजों के लिए 60 बेड आरक्षित किए गए हैं। कोरोना संबंधी दवाओं की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

26 दिसंबर को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आगमन के मद्देनजर डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल स्टॉफ तक को अलर्ट किया गया है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि कोविड अस्पताल तैयार हो गया है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों सहित अन्य स्टाूफ को अलर्ट कर दिया गया है।
पीआईसीयू को सौंपेंगे बेड, चिकित्सा उपकरण
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 26 दिसंबर को अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल की मेटरनिटी विंग में बने पीआईसीयू को बेड और चिकित्सा उपकरण सौंपेंगे। इन्हें पावर ग्रिड कारपोरेशन की तरफ से उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों, उर्सला, कांशीराम अस्पताल और सीएचसी में आक्सीजन प्लांट दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें