हरकतें बढ़ीं, तो परिवार हुआ परेशान
उम्र छोटी होने की वजह से पहले घर के लोग अनदेखी करते रहे। धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ीं, तो परिवार के लोग तनाव में आ गए। हाल यह है कि खाला को किसी भी गैर मर्द के सामने निकलने तक नहीं देता और अगर वह जबदस्ती निकलने का प्रयास भी करें, तो उन्हें मुंह बांधकर निकलने को कहता है।
मनोचिकित्सक के पास पहुंचे परिजन
परिवार के लोगों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं और हर दिन उसकी हरकत बढ़ती जा रही। किशोर की हरकतों से अजीज मौसी गुरुवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां मनोचिकित्सक डॉ. धर्मवीर चौधरी को पूरी कहानी बताई। डॉक्टर ने कुछ दवाएं दी हैं।
कहीं पोर्न फिल्म का तो नहीं है असर
मनोचिकित्सक डॉ. धर्मवीर चौधरी ने बताया कि अगर बच्चा मोबाइल में पोर्न वीडियो देखता है तो कई बार उसके अंदर वीडियो की भावनाएं आ जाती हैं। ऐसे में वह इस तरह की हरकतें करने लगता।
शुक्रवार को किशोर और उसकी मां को बुलाया गया है। दोबारा काउंसलिंग की जाएगी। सिटी स्कैन कराया जाएगा, ताकि पता चले कि दिमाग में क्या कुछ कमी है। -डॉ. धर्मवीर चौधरी, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल