फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जन औषधि केंद्र की तर्ज पर खुलेंगे 10 पशु औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

Thu, 11 Dec 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुणवत्ता युक्त सस्ती जेनेरिक दवाओं के लिए जिस तरह से जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इसी तरह से अब जिले में 10 पशु औषधि केंद्र खुलेंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। पशुपालकों को यहां मवेशियों के इलाज के लिए सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार बर्नवाल ने बताया कि अब पशुओं के इलाज के लिए महंगी दवाएं खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्लॉक स्तर पर ही पशु औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में प्रति ब्लॉक के अनुसार 10 केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पात्रता के आधार पर चयन किया जाएगा। पशुपालकों को एक ही केंद्र पर पशुओं से जुड़ी एंटीबायोटिक, विटामिन, हार्मोनल इंजेक्शन, प्राथमिक उपचार किट व पशु टीकाकरण आदि सभी तरह की दवाएं कम दामों में उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने बताया कि अब तक पशु दवाओं का बड़ा हिस्सा निजी बाजारों पर निर्भर है। यहां दवाओं की कीमत अधिक है। पशुपालक दवाएं महंगी होने से मवेशियों का सही इलाज नहीं करा पाते हैं। इस योजना से पशुओं के उपचार की लागत घटेगी। पशुधन संरक्षण व डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को फार्मासिस्ट पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्रग लाइसेंस व कम से कम 120 वर्ग फीट स्थान की जरूरत होगी। आवेदन http://pashuaushadhi.dahd.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें