यहां बनाए जा सकते हैं सेंटर
निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा दस संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी तैयारी चल रही हैं। इसके अंतर्गत बनने वाले सेंटर्स के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और प्रांतों के छात्र आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने आगे बताया कि कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर और आगरा के संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने की योजना है।