फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज से एक अप्रैल तक कानपुर से गुजरेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी में वेटिंग घटाने के लिए रेलवे का निर्णय

Sat, 29 Mar 2025 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गर्मी के मौसम में ट्रेनों में वेटिंग घटाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज से एक अप्रैल तक कानपुर से 10 स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी।
विज्ञापन
कानपुर से गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में नियमित मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग घटाने के लिए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें बिहार के स्टेशनों से दिल्ली वाया कानपुर चलेंगी। इसके लिए शनिवार को सफर करने वाले लोग इन ट्रेनों में आरक्षण ले सकते हैं।

विज्ञापन

(04430) स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 12.40 बजे चलेगी। गोविंदपुरी 19.05 बजे आकर दूसरे दिन भागलपुर 12.10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 से 30 मार्च को चलेगी। (04429) स्पेशल ट्रेन भागलपुर से 29 से 31 मार्च चलेगी। भागलपुर से 14.30 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7.15 बजे कानपुर आएगी। (04432) स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 15.20 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल 21.30 बजे तो दूसरे दिन सहरसा 16.00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 से 30 मार्च तक चलेगी।.
(04431) स्पेशल ट्रेन 29 से 31 मार्च सहरसा से 20.00 बजे चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर 13.15 बजे आकर 20.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। (04434) स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 29 से 30 मार्च को चलेगी। नई दिल्ली से 23.30 बजे चलकर गोविंदपुरी 5.35 बजे तो जयनगर 23.00 बजे पहुंचेगी।(04433) स्पेशल ट्रेन जयनगर से 30 मार्च से एक अप्रैल तक चलेगी। जयनगर से 4.00 बजे चलकर गोविंदपुरी 21.05 बजे तो नई दिल्ली 4 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें भी चलेंगी
  • (04438) स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 29 से 30 मार्च तक चलेगी। यह दिल्ली से 14.15 बजे, गोविंदपुरी 21.40 बजे तो दूसरे दिन कटिहार 13.40 बजे पहुंचाएगी।
  • (04437) स्पेशल ट्रेन 29 से 31 मार्च तक कटिहार से 18.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोविंदपुरी 10.40 बजे तो नई दिल्ली 18.10 बजे पहुंचेगी।
  • (02436) स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 8.30 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर 13.12 बजे आएगी और पटना 20.10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 31 मार्च तक चलेगी।
  • (02435) स्पेशल ट्रेन पटना से 8.30 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर 15.18 बजे तो नई दिल्ली 20.10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन एक अप्रैल तक चलेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें