सभी जोनों में 29 सड़कें चिह्नित हुईं हैं
आदेश दिए कि इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, अस्पताल, सर्वाधिक भीड़भाड़, बाजारों आदि को जोड़ने वाली सड़कें चिह्नित कर बनाई जाएं। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के आदेश पर मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने सभी जोनल अभियंताओं से प्रस्ताव मांगे। इस प्रकार सभी जोनों में 29 सड़कें चिह्नित हुईं।
समिति के समक्ष चयनित सड़कों की सूची प्रस्तुत की जाएगी
निर्माण में तय धनराशि से ज्यादा लागत आते देख 10 सड़कों को फाइनल किया गया है। इन सड़कों के जीआईएस मैप के साथ ही सर्वे रिपोर्ट भी तैयार की गई है। महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में गठित 15वें वित्त आयोग की समिति के समक्ष चयनित सड़कों की सूची प्रस्तुत की जाएगी। समिति की मुहर लगते ही इसे शासन के पास भेजा जाएगा। नए साल की शुरुआत में शासन की भी हरी झंडी मिलने की संभावना है।
योजना में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की सबसे अधिक सड़कें
योजना में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की सर्वाधिक सात सड़कें शामिल हैं। दो सड़कें किदवईनगर और एक सड़क गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की है।
15वें वित्त आयोग की समिति में शामिल हैं ये सदस्य
महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में गठित इस समिति में डीएम, नगर आयुक्त, केडीए उपाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।
इन सड़कों का होगा निर्माण
सड़क का नाम लंबाई (मीटर में)
राजाराम चौराहा (गोपालनगर) से नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए हमीरपुर रोड तक 3500
हमीरपुर रोड से आवास-विकास कार्यालय चौराहा होते हुए दलनपुर गांव तक 1750
हमीरपुर रोड से फत्तेपुर मुख्य मार्ग होते हुए संतोष बाबा मंदिर से साहू नमकीन तक 4500
हमीरपुर मार्ग से खाड़ेपुर चौराहा होते हुए कर्रही मुख्य मार्ग तक 3100
बाबाकुटी चौराहे से सोंटेबाबा मंदिर होते हुए अलंकार गेस्ट हाउस तक 2342
रामगोपाल चौराहे से बालाजी धाम होते हुए हलुवाखाड़ा नाला पुलिया तक 2100
हमीरपुर रोड से सागरपुरी चौराहा होते हुए मायावती कालोनी तक 1500
पनकी धाम स्टेशन से बीएमसी अस्पताल तक 550
कोयलानगर पुलिस चौकी से केसा, पीएम आवास गणेशपुर मोड़ से सनिगवां रोड तक 5200
जीटी रोड से शिवकटरा रोड होते हुए वीआईपी रोड तक 2400