फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो पटलने से 10 श्रद्धालु घायल, मच गया हड़कंप

Sun, 27 Oct 2019 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सड़क हादसे में 10 श्रद्धालु घायल - फोटो : गूगल
विज्ञापन

चित्रकूट में दिवाली मेले मेें अनियंत्रित गति से भाग रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो लगातार नियमोें की धज्जियां उड़ाते रहे। बेड़ीपुलिया से कपसेठी मार्ग के बीच शनिवार की रात को अनियंत्रित टेंपो पलट गया। इस पर सवार रायबरेली ऊंचाहार निवासी चार लोग समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। इनके अलावा मवेशी को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक से गिरकर तीन युवक घायल हुए। 

विज्ञापन


मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से सीतापुर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी टेंपो जैसे ही बेड़ीपुलिया के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऊंचाहार चित्रापुर जिला रायबरेली निवासी शैलेंद्र पुत्र रामप्रकाश, आशिक पुत्र हरिश्चंद्र, रायबरेली निवासी संगीता देवी पत्नी सूरज व सुषमा पत्नी गुलाब समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। शैलेंद्र व सूरज को ज्यादा चोट लगने पर जिला अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गांव भेज दिया गया है। अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई। छपरा मैनहाई गांव का सुमन पांडेय पुत्र राममिलन, श्यामाकांत पुत्र तीरथ, अमित गौतम पुत्र रामप्रकाश निवासी रानीपुर बाइक से घर आते समय चितरा मार्ग पर अचानक सामने मवेशी आने पर बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


मुख्यालय के शंकर बाजार का हरिओम जायसवाल पुत्र शिव प्रसाद रविवार को चित्रकूट से आते समय चितरा गांव के पास अचानक बाइक से गिरकर घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें