फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव से ठीक पहले बसपा को लगा तगड़ा झटका, एक साथ 10 नेताओं ने छोड़ दी पार्टी, ये वजह आई सामने

Wed, 25 Sep 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मायावती (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
यूपी में उपचुनाव की तैयारियों के बीच बसपा को तगड़ा झटका लगा है। उपचुनाव से ठीक पहले जोड़ तोड़ की गणित से बसपा को भारी नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। एक ओर चुनावी मैदान तैयार है तो दूसरी ओर नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। अब बसपा में एक साथ 10 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। 

विज्ञापन

बसपा में बहुजन नायकों के अपमान का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा देने वाले अनुभव चक के समर्थन में मंगलवार को आठ और नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। इसमें कल्याणपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले नानकारी वार्ड नंबर 26 से सभासद का चुनाव लड़ चुकीं सावित्री कठेरिया भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन

महाराजपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले सफीपुर वार्ड 11 से चुनाव लड़ चुकीं साधना गौतम शामिल हैं। इन दोनों नेताओं के साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि अनुभव चक जैसे मिशनरी नेता ने जीवन के बहुमूल्य 18 वर्ष बसपा को दिए हैं।

अब वे कह रहे है कि बसपा भाई सतीश पार्टी बन चुकी है तो सभी को उनकी बात पर विश्वास है। इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से वीरेंद्र कुमार गौतम महासचिव महाराजपुर विधानसभा, राहुल संखवार पूर्व विधानसभा सचिव कल्याणपुर, आकाश, बृजेंद्र पूर्व सेक्टर प्रभारी, अजीत कठेरिया वार्ड अध्यक्ष, छोटू पासवान वार्ड महासचिव, अनिल गुप्ता, गौरव बाजपेई सेक्टर उपाध्यक्ष आदि प्रमुख नाम शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें