फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Encounter News Live Updates: चौबेपुर थाने के सभी दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 07 Jul 2020 03:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
kanpur encounter investigation - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद पुलिस महकमा कुख्यात विकास दुबे की तलाश में जुट गया है। चौबेपुर थाने से उसे सहायता मिलने की बात सामने आने के बाद थाने के सभी कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। मंगलवार देर शाम एसएसपी ने चौबेपुर थाने के सभी दरोगा और सिपाहियों को लाइन हाजिर किया।

विज्ञापन








किसी भी हाल में विकास को पकड़ेंगे- एडीजी एलओ प्रशांत कुमार
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा 'जब तक हम विकास दुबे और उसके गुर्गों को गिरफ्तार नहीं कर लेते तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। 
 

विकास के घर पर मिले बम
विकास दुबे के पुराने घर के मलबे में पुलिस टीम को तलाशी के दौरान तीन जिंदा बम मिले हैं। जिन्हें पानी में डालकर नष्ट किया जा रहा है। एक दिन पहले भी पुलिस को विकास के घर में मिले बंकर से भारी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस और हथियारों का जखीरा मिला था।

जांच के लिए बिकरू पहुंचीं आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह
मंगलवार को आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बिल्हौर पहुंचकर सीओ कार्यालय के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने बंद कमरे में एसओ बिल्हौर से पूछताछ की जिसके बाद सीओ कार्यालय बिल्हौर के कंप्यूटर व सीपीयू को सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विकास दुबे के खजांची के घर पुलिस का छापा
विकास दुबे की तलाश में जुटी पुलिस मंगलवार को उसके खजांची जय बाजपेई के घर पहुंची। पुलिस ने जय विला में छापेमारी कर तमाम जरूरी चीजें खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने विकास से संबंधित सभी वांछितों की फोटो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया है।

पुलिस लाइन के 10 कांस्टेबलों को चौबेपुर पुलिस स्टेशन में मिली तैनाती
वहीं पुलिस लाइन में तैनात 10 कांस्टेबलों को मंगलवार को ही चौबेपुर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है। सभी सिपाही पुलिस लाइन से चौबेपुर थाने भेजे गए है। आईजी रेंज कानपुर के मुताबिक चौबेपुर थाने का पूरा स्टाफ कानपुर एनकाउंटर के मामले में जांच के दायरे में हैं।

इस मामले में पहले ही पूर्व एसओ चौबेपुर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। सोमवार को भी चौबेपुर थाने के तीन पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें भी सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है चौबेपुर थाने के पुलिस कर्मियों के नंबर विकास के मोबाइल में मिले हैं।

जांच टीम पूरे चौबेपुर थाने को विकास दुबे का मुखबिर मानते हुए सभी से पूछताछ कर रहे हैं। बतां दे विकास को पकड़ने गई पुलिस पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस की सौ से अधिक टीमें विकास को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें