कानपुर के जूही निवासी एक फिल्म डायरेक्टर ने कोर्ट के आदेश पर पीवीआर सिनेमा के प्रबंध निदेशक अजय बिजली और मैनेजर शालू सभरवाल पर 1.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने समेत अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मनु प्रशांत की मेसर्स ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। उनका काम बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी फिल्ड इंडस्ट्री में है। मनु के मुताबिक 10 अक्तूबर 2017 में जिआ और जिआ फिल्म के प्रमोशन के लिए पीवीआर मैनेजर शालू सभरवाल और प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने उनसे संपर्क कर देशभर के पीवीआर सिनेमा घरों में फिल्म का प्रमोशन का सौदा किया।