फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए निर्देश

Wed, 28 Oct 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अनुज झा ने कलक्ट्रेट सभागार में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि मतदान स्थलों का निरीक्षण कर पूरी जानकारी कर ली जाए। 29 अक्तूबर को होने वाले उमर्दा व हसेरन में मतदान वाले दिन कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन



मंगलवार को डीएम ने निर्देश दिए कि अफसर पूरे दिन भ्रमण पर रहेंगे। मतदान वाले दिन पूरी रिपोर्ट भी देनी होगी। हर दो घंटे में मतदान का प्रतिशत भी बताना होगा। डीएम ने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता व शांतिर्पूवक ढंग से संपन्न कराया जाए। सभी मजिस्ट्रेट कार्ययोजना बनाकर काम करें।


 मतदान केंद्रों पर रोशनी, सफाई, फर्नीचर, मार्ग की बेहतर व्यवस्था बना लें। इस मौके पर एडीएम रमेश चंद्र यादव, एडीईओ बिनीत कटियार आदि रहे। वहीं दूसरी ओर नवीन मंडी समिति में हसेरन ब्लॉक क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन



 यहां सीडीओ उदयराज यादव, जिला प्रशिक्षण अधिकारी वीपी सिंह व जेई डीआरडीए राकेश सिंह ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को वोट डालने का ज्ञान दिया। इसके अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए गाड़ियां कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी कराई गईं।


 बैठक के बाद गाड़ियां अफसरों को भ्रमण के लिए बांट दी गईं। मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमण भी किया गया। अगले दिन भी प्रक्रिया जारी रहेगी।  कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने आरओ व एआरओ को पहली नवम्बर को होने वाली मतगणना कराने के भी टिप्स दिए। इस मौके पर सीडीओ उदयराज यादव ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें