फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह फंदे पर शव लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तालग्राम के ककराह गांव निवासी राकेश कुमार खेती के साथ राजमिस्त्री का काम करते हैं। मंगलवार रात वह परिवार के साथ गेहूं की मढ़ाई करने गए थे। सुबह लौटने पर 19 वर्षीय बेटी ज्योति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मां सुमन देवी ने बताया कि कुछ दिनों से बेटी तनाव में रहती थी। इससे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
चौकी प्रभारी अमोलर सुभाष चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम घर में विवाद हुआ था। इससे ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें