फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती से लौट रहे युवकों ने मचाया उत्पात

Fri, 21 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
डीसीएम पर जबरन चढ़ते युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेना भर्ती से लौटे युवकों ने गुरुवार को कस्बे में जमकर उत्पात मचाया। बिना टिकट ले जाने से मना करने पर पथराव कर रोडवेज बस के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद जो सवारी वाहन नजर आया, उस पर कब्जा जमा लिया। चालकों ने जब आनाकानी की तो युवकों ने हाथापाई कर दी। इस पर कई ट्रक और डीसीएम चालक कोतवाली के सामने अपना वाहन खड़ा कर पुलिस की शरण में पहुंच गए। इसके बाद एसएसआई नवीन कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी सुएब खां ने युवकों को वाहनों पर बैठाकर निकाला।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम पांच बजे के  करीब कानपुर से आने वाली ट्रेन स्टेशन पहुंची तो सैकड़ों युवा उससे उतरे और अफरातफरी का आलम हो गया। सेना भर्ती से लौटे युवकों ने जमकर मनमानी की। चौराहे पर मिले टेंपो पर कब्जा जमा लिया। बसों को रोका और उसमें जबरन चढ़ गए। तिराहा पर पहुंचने के बाद कंडक्टर ने टिकट लेने को कहा तो युवक बिगड़ गए और जबरियां बिना टिकट चलने की बात कही। चालक अजीत सिंह ने जब बस को आगे ले जाने से मना किया तो युवक बस से उतर आए और पथराव कर दिया। जिससे कई शीशे टूट गए। अचानक हुए पथराव से बस में बैठी सवारियों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें