फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, सर्पदंश से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :45: सोनू की फाइल फोटो।
विज्ञापन



तिर्वा। खेत की मेड़ पर युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के दौलीखाती गांव निवासी सोनू प्रजापति (25) को रविवार को सर्प ने काट लिया था। परिजनों ने सोनू को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान हालत में सुधार होने पर परिजन सोनू को घर ले गए थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम सोनू घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। मंगलवार को ठठिया क्षेत्र के पन्नापुरवा गांव के पास एक खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचीं सोनू की मां इंद्रा देवी और बहन मानसी ने बताया कि रविवार को सोनू को किसी सांप ने काट लिया था और इलाज के दौरान जिद के कारण इलाज पूरा नहीं हो सका और घर पर वापस ले गए थे। उनका कहना है कि शरीर में दोबारा जहर का असर होने से उनकी मौत हो गई। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें