फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेट्रोल पंप पर युवकों ने सेल्समैन से मारपीट कर 60 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन को पीटकर 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सेल्समैन ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी विकास दोहरे इंदरगढ़ तिराहा स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। मंगलवार को विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे तीन बाइकों पर चार युवक आए और एक बाइक में पेट्रोल डलवा लिया। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी और जेब में पड़े 60 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें