डीएन इंटर कालेज के खेल मैदान पर हुए सपा के युवा सम्मेलन में युवाओं की भीड़ से उत्साहित आयोजक नवाब सिंह यादव ने कहा कि युवाओं के दम पर सपा फिर से सत्ता में वापसी करेगी। युवा जोश, जनून व संयम बनाए रखें।
युवा सम्मेलन में कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि सपा ने हर तरफ विकास किए हैं। युवा लोगाें की समस्याएं निपटाएं। सपा के जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि जिले के युवा राजनीति के मैदान में आगे बढ़कर आएं। सम्मेलन का यही मुख्य उद्देश्य है।
जनसभा को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी, सदर विधायक अनिल दोहरे, प्रदेश सचिव मनोज दीक्षित, जय कुमार तिवारी, उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, कन्नौज ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि इंजीनियर अनिल पाल, जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव डंपी, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संजय दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव, तिर्वा विधानसभा प्रभारी अजय वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव, कन्नौज के पूर्व चेयरमैन हाजी रईस, तिर्वा के पूर्व चेयरमैन हरदेव सिंह ड्यूक, ग्रीन गैंग की कमांडर अंगूरी दहाड़िया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा राजपूत, विनोद यादव, फिदा हुसैन, डा.विजय यादव, कल्पना यादव, मोना यादव, संजय पाठक, रामप्रकाश शाक्य ने भी संबोधित किया।
मुकुट व मालाएं पहनाने की होड़
तिर्वा। युवा सम्मेलन में नवाब सिंह यादव को माला व मुकुट पहनाने की होड़ लगी रही। करीब तीन घंटे तक चले सम्मेलन में सपा नेता रामनरायन बघेल ने क्षत्रिय समाज की ओर से चांदी का मुकुट पहनाया। कस्बे के इंजन व्यवसायी रेहान वारिसी व अरविंद भदौरिया ने चांदी का मुकुट पहनाया। सपा नेता भोले कुरैशी व नगर पंचायत तिर्वा के सभासद सनी यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कई कार्यकर्ताओं ने कन्नौज के ब्लाक प्रमुख नीलू यादव व सपा नेता नीरज द्विवेदी को चांदी का मुकुट व 51 किलो की माला पहनाई। सौरिख के सपा कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह को 101 किलो की माला पहनाई।
सम्मेलन में दिखे तरह-तरह के नजारे
तिर्वा। युवा सम्मेलन के दौरान तरह-तरह के नजारे देखने को मिले। हसेरन के सपेरा समाज के करीब दो सौ लोगों का काफिला बीन व नृत्य मंडली के साथ सम्मेलन स्थल पर पहुंचा। इंदरगढ़ से करीब तीन सौ युवाओं की टीम तिर्वा के गांधी चौक चौराहे से ढोल नगाड़े की धुन के साथ नाचते-गाते सम्मेलन में पहुंची। करीब दो सौ कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूसों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में पहली बार महिलाओं की तादाद हजारों में दिखी।