फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 10 Apr 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रिजगिर गांव के निकट खड़ंजा मार्ग पर एक युवक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, सूचना मिलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
विज्ञापन


रिजगिर गांव निवासी इदरीश खान का 22 वर्षीय पुत्र शनवाज किसी काम से कन्नौज आया था। गुरुवार की रात आठ बजे के करीब वह घर जा रहा था। जैसे ही सलेमपुर ताराबांगर गांव से रिजगिर जाने वाले मार्ग पर पहुंचा तभी किसी ने गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें