सदर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर पांच लोगों को
नशीला पदार्थ बेचने और सट्टाबाजी करने में गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली
के उप निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया ने रोहित उर्फ नन्हूं पुत्र रवि गिहार,
जैकी पुत्र प्रेमबाबू निवासी मुहल्ला कुतलूपुर मकरंदनगर को 50-50 ग्राम
डाइजापाम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।
उधर, तलैया चौकी प्रभारी
अरिमर्दन सिंह ने छापा मारकर तौकीर अहमद पुत्र हफीज उल्ला निवासी सफदरगंज
को गिरफ्तार किया है। यह एक मकान के निकट सट्टे की खाईवाड़ी कर रहा था।
तलाशी के दौरान उसके पास से 3 हजार रुपये, सट्टे की पर्ची और अन्य सामान
मिला है।
कला चौकी प्रभारी ने पप्पू उर्फ नसीम पुत्र माशूक अली
निवासी मुहल्ला गड़ैया को मुहल्ले से ही 300 ग्राम नशीले पाउडर के साथ
गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक रजनीश कुमार ने लाला
उर्फ मकसूद निवासी कांशीराम कालोनी ईदगाह को पुरातत्व संग्रहालय के निकट से
300 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश
किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।