फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद को बताया जा रहा आत्महत्या की वजह

विज्ञापन
रोते-बिलखते वीरेश के परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला कोलियान में गुरुवार रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक को फंदे पर झूलता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोलियान निवासी वीरेश कुमार (27) पुत्र ब्रजकिशोर खटीक ने गुरुवार देर रात जानवर वाले कमरे में धन्न में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने कॉल की तो फोन की आवाज सुनकर यह जानवरों के कमरे में पहुंचे। वीरेश के शव को देखकर रोने बिलखने लगे। जानकारी पर एसआई रामबरन बरनवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
परिजनों ने बताया कि वीरेश की शादी तीन साल पहले ग्राम रामपुर थाना झींझक जनपद कानपुर देहात निवासी सोनाली के साथ हुई थी। पत्नी से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इससे वह मायके चली गई। वीरेश घरों में रंग रोगन व पुट्टी का कार्य करता था। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें