फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महाकुंभ जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे युवक को रोडवेज चालक होटल पर छोड़कर चला गया। नेशनल हाईवे पर रविवार को अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों से मिले अभिलेखों के आधार पर परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। उधर, परिजनों में इकलौते बेटे का शव देख चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे पर सलेमपुर गांव स्थित एक ढाबे के पास एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के बैग व पर्स से मिले अभिलेखों से उसकी शिनाख्त नई दिल्ली के उत्तम बिहार के राम पार्क निवासी सूरज प्रकाश (26) के रूप में की। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। शाम सात बजे अस्पताल पहुंचे पिता रामसकल, मां सुनीता देवी, बहन पिंकी, वैशाली, अंकिता व अंबिका बेसुध होकर गिर पड़े। बहन अंबिका ने बताया कि सूरज चार बहनों के बीच अकेला भाई था। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। शनिवार को सूरज आनंद बिहार बस अड्डे से बस से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ था। भोर में 4.30 बजे सूरज ने उसे मोबाइल पर बताया कि रोडवेज बस चालक उसे नेशनल हाईवे पर होटल पर छोड़कर चला गया। उसके बाद कई बार फोन पर संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। पुलिस ने हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें