फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हिस्ट्रीशीटरों की मौत के बाद जला दिया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में हिस्ट्रीशीटरों की मौत के बाद उनके रिकार्ड को जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को सदर कोतवाली में पांच हिस्ट्रीशीटरों के अभिलेख जलाए गए। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर सदर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पूजन कटियार उर्फ अमन कटियार निवासी ग्राम कपूरापुर, शिवशरन उर्फ मुनुआ उर्फ मुन्नू सिंह यादव निवासी ग्राम भग्गापुरवा, होरीलाल निवासी ग्राम बलारपुर, संजय कुमार निवासी युसुफपुर भगवान, फारुख निवासी ग्राम कुसुमखोर की मृत्यु हो जाने के कारण सीओ सदर कमलेश कुमार की मौजूदगी में उपरोक्त आरोपियों के खाका जलाकर नष्ट किए गए। सीओ ने बताया कि जल्द ही अन्य हिस्ट्रीशीटरों के भी अभिलेख नष्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें