फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर असम से लद्दाख जा रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक चला रहे युवक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन



असम के होजाई जिले के थाना लामडिंग कस्बा निवासी तुषार देह (26) साथी शुभांकर देह (28) के साथ बाइक से लद्दाख जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह बाइक सवार जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास पहुंचे, बाइक चला रहे तुषार को झपकी लग गई। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। घायल शुभांकर को इलाज के बाद घर भेज दिया। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें