फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के सिरसा गांव में शुक्रवार को मकान की स्लैब डलवाते समय सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे मकान मालिक उपेंद्र पाल (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

कसाबा क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी भारत सिंह पाल का बेटा उपेंद्र पाल मकान का निर्माण करा रहा था। मकान में स्लैब डलवाते समय सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गई। इससे उपेंद्र करंट की चपेट में आ गया। वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई विपिन व भाभी सुनीता ने बताया कि उपेंद्र हैदराबाद में रहकर शटरिंग का काम करता था। 22 फरवरी को वह मकान बनवाने के लिए घर आया था। उपेंद्र के पिता मजदूरी करते हैं।
मां के बाद सिर से उठा पिता का साया
उपेंद्र की पत्नी रीना देवी की बीमारी के चलते वर्ष 2014 में मौत हो गई थी। उपेंद्र के दो बेटे गौरव व सौरभ के सिर से मां के बाद अब पिता का साया भी उठ गया। अब बच्चों की परवरिश पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें