फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से युवक की मौत

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान कराकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन




कोतवाली बिल्हौर के ग्राम नसीरापुर निवासी अजय दीक्षित (40) पुत्र अशर्फीलाल सोमवार को गुरसहायगंज आए थे। दोपहर में कानपुर जाने वाली चलती ट्रेन में अजय चढ़ने का प्रयास करने लगा तभी ट्रेन की रफ्तार तेज हो गई। असंतुलित होने पर अजय प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी हिस्से पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी के हेड आरक्षी राजेश यादव ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन फोन न मिलने पर ई-रिक्शा से घायल को इलाज के लिए तिर्वा रोड स्थित सीएचसी ले गए, जहां डॉ. शशांक चंद्रा ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। कुछ ही देर में अजय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



इलाज के दौरान अजय के दम तोड़ने से से कुछ ही देर पहले उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। हेड आरक्षी राजेश यादव ने कॉल रिसीव कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।



गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस न मिलने के कारण जीआरपी हेड आरक्षी घायल को ई-रिक्शा से लेकर सीएचसी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पर भी एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली और घायल ने दम तोड़ दिया। लोगों में चर्चा है कि अगर समय से एंबुलेंस मिल जाती तो शायद अजय की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें