फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।ग्राम हसनपुर सानी निवासी सरिता पुत्री मुन्ना ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2021 को अलीगढ़ निवासी युवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद पति समेत ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक व एक लाख की मांग करते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
दहेज दिलाने से मना करने पर इन लोगों ने 30 सिंतबर को उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया तथा उसके एक वर्षीय पुत्र को भी उससे छीन लिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें