फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sat, 03 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शुक्रवार दोपहर डाकघर के पास ट्रक से कुचलकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में अफसरों के आश्वासन पर जाम खुला।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी शिव कुमार पुत्र छम्मीलाल अपने चाचा वासुदेव (48) पुत्र दल्ला के साथ बाइक से ठठिया बाजार आ रहा था। डाकघर के पास बासुदेव किसी काम से जाने की बात कहकर उतर गया। इसके बाद वह पैदल चला तभी तिर्वा-ठठिया रोड पर उधर से निकल रहे एक बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया।

इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामाीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया।  मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रेम नरायन प्रजापति, कानूनगो वृजनंदन दिंह यादव ने मृतक के परिजनों को कृषक बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया हचै। थानाध्यक्ष संतोष व्यास का कहना है कि मृतक के भाई छम्मीलाल ने तहरीर दी है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें