फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेकर मंडी आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र से सब्जी लेकर मंडी में बेचने आ रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिल्हौर थाने के सहजना गांव के किसान शेर सिंह(27) पुत्र प्रेमसागर सुबह छह बजे अपने खेत से सब्जी तोड़ कर कन्नौज मंडी में बेचने आ रहे थे। बड़ा ददौरा गांव के सामने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। शेर सिंह के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव चौधरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें