विशुनगढ़। सरैया गांव स्थित मंदिर से मशीन और बैटरी समेत अन्य सामान चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी ओमप्रकाश ने मंदिर परिसर से झटका मशीन, छोटी बैटरी, कीटनाशक छिड़कने वाली मशीन और झटका मशीन का चार्जर चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक हृदयराज उपाध्याय ने मुखबिर की सूचना पर गांव के ही श्याम सिंह (32) गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।