कन्नौज। शहर के हाजी शरीफ के पास से युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि इलाके के ही एक शख्स ने गोली मारी है। पुलिस बयान लेने के बाद जांच में जुट गई है।
बक्सपुरवा गांव निवासी प्रदीप कुमार(28) ने बताया कि वह हाजी शरीफ में रहने वाले राधेश्याम के यहां सामान देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच हाजी शरीफ के पीछे से आकर एक शख्स ने गोली मार दी। परिजनों ने प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप ने आरोपी का नाम बताया है। उसके बारे में पता कराकर जांच की जा रही है।