फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पुजारी को मंदिर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
जानकारी देते पुजारी प्रमोद दीक्षित। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दबंगों ने देर शाम पुजारी को मंदिर में घुसकर पीट दिया। इससे वह घायल हो गए। इससे पहले आरोपी पुजारी की पत्नी और बेटे को घर पर पीटकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इलाके के ग्राम खुबरियापुर निवासी प्रमोद दीक्षित ताजपुर रोड स्थित काली माता मंदिर व कोतवाली के मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने सात साल पहले सौरिख के सहापुर निवासी मंजो की शादी अपने गांव के सुबोध से कराई थी। आरोप है कि सुबोध अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता है। मार से बचने के लिए मंजो पुजारी के घर में चली जाती हैं।
इसी से नाराज सुबोध, प्रमोद व मनोज ने सोमवार शाम पुजारी के घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद देर शाम काली देवी मंदिर में घुसकर पुजारी को पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल पुजारी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें