सौरिख।। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोसी गांव में दावत खाने गया था।
तभी घर में अकेली मौजूद मानसिक रूप से बीमार पत्नी से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसी बीच घर में पहुंचे पति ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक मौके से कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता के पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रविवार को पड़ोसी गांव में दावत खाने गया था। तभी घर में अकेली मौजूद मानसिक रूप से बीमार पत्नी को गांव के ही युवक ने अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। तभी अचानक पति दावत से वापस घर आ गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
जैसे ही युवक को पकड़ने का प्रयास किया। तो वह मौका पाकर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवक ने पत्नी के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।