फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाई दूज मनाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
तेजेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
छिबरामऊ। भाई दूज मनाकर बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की बुधवा को सड़क हादसे में मौत हो गई। अकबरपुर स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजरे अन्य वाहन उसे कुचलते हुए निकल गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कन्नौज थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी तेजेंद्र सिंह उर्फ रवि (28) बाइक से बहन निहारिका के घर भाई दूज मनाने गए थे। निहारिका की शादी मैनपुरी जिले के जासमई निवासी लोकेंद्र सिंह के साथ हुई है। रात सात बजे तेजेंद्र बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अकबरपुर स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजरे अन्य वाहन उनके ऊपर से निकल गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी शादी

तेजेंद्र सिंह कानपुर के बर्रा क्षेत्र में जियो कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी शादी 23 अप्रैल 2022 को कन्नौज क्षेत्र के तिर्वा रोड स्थित गांव बस्ता निवासी शिवानी के साथ हुई थी। उनका एक छोटा बेटा शिवांश है। त्योहार पर बहन से मिलकर घर लौट रहे तेजेंद्र की मौत से पत्नी शिवानी और मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें